एनडीएफबी प्रमुख 12 दिनों की पुलिस हिरासत में
दयमारी को भारी सुरक्षा के बीच गुवाहाटी के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष 4.45 बजे पेश किया गया।
असम पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "अदालत ने दयमारी को 12 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब हम अपनी जांच और पूछताछ आगे बढ़ा सकेंगे।"
उल्लेखनीय है कि दयमारी को शुक्रवार मध्य रात्रि को बांग्लादेश ने भारतीय अधिकारियों को सौंपा था। इसके बाद वह असम पुलिस की हिरासत में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications