भाजपा चलाएगी भंडाफोड़ अभियान

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, "ये चारों दल महंगाई एवं भ्रष्टाचार की चौकड़ी हैं और इनके खिलाफ भाजपा बड़े पैमाने पर भंडाफोड़ अभियान चलाएगी।"

नकवी ने कहा कि महंगाई एवं माफियाओं के पक्ष में इन दलों की एकजुटता सिद्धान्त नहीं सौदेबाजी का जीता जागता प्रमाण है। भ्रष्टाचार और महंगाई के पक्ष में हुए इस गठजोड़ को आम लोगों के सामने बेनकाब किया जाएगा और उस सच को उजागर किया जायेगा जो महंगाई घोटाले पर इनकी एकजुटता का मुख्य कारण है।

उल्लेखनीय है कि इन दलों ने लोकसभा में पिछले दिनों विपक्ष द्वारा लाए गए कटौती प्रस्ताव के खिलाफ और केंद्र सरकार के समर्थन में मतदान किया था। इन दलों ने कहा था कि साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए उन्होंने सरकार का समर्थन किया था।

नकवी ने बसपा, सपा, एवं राजद द्वारा साम्प्रदायिकता को रोकने के लिए कटौती प्रस्ताव पर सरकार का समर्थन करने के तर्क का जबाब देते हुए कहा कि भाजपा कोई हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए नहीं, बल्कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद के दाम घटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लेकर आई थी। महंगाई घटाने के प्रस्ताव में भी यदि कुछ लोगों को साम्प्रदायिकता की गंध आती हैं तो वह साम्प्रदायिकता का विरोध नहीं बल्कि धर्म-निरपेक्षता का अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि परमाणु करार पर ऐसे ही लोगों ने अपने स्वाथरें के लिए देशहित के साथ सौदेबाजी की थी। इस चौकड़ी के खिलाफ शीघ्र ही व्यापक 'भंडाफोड' अभियान चलाया जायेगा। उत्तर प्रदेश और बिहार से शुरू कर इस अभियान को पूरे देश में चलाया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+