थरूर विदेश मामलों की संसदीय समिति के सदस्य
थरूर को समिति का सदस्य बनाए जाने की पुष्टि करते हुए लोकसभा सदस्य पी. सी. चाको ने रविवा को कहा, "थरूर के अनुभव और इस क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य को देखते हुए समिति का सदस्य बनाया गया है।"
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने उन्हें इस समिति के लिए नामित किया है। थरूर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विवाद के बाद गत 18 अप्रैल को विदेश राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications