बारिश ने पहुंचाई गर्मी से राहत
लखनऊ, 2 मई(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की तपिश झेल रहे लोगों को शनिवार को हुई बारिश से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक बलिया में 15 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
राज्य के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को दिन में बादल छाये रहे। शाम के समय तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बलियां, गोरखपुर, बस्ती, वाराणसी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, फैजाबाद, सुल्तानपुर और रायबरेली जिलों में लोगों ने जमकर बारिश का लुत्फ उठाया।
मौसम बदलने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले चौबीस घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ और कानपुर का अधिकतम तापमाना 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गोरखपुर और वाराणसी जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में मिर्जापुर जिले का तापमान सबसे अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications