लंबी उम्र चाहते हैं तो अच्छी नींद लें
वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक शोध में यह पता चला है कि खराब नींद के कारण कई तरह की बीमारियां होती हैं। जब हम सोते हैं, जब हमारे कोशिकाओं का पुर्नजन्म होता है और हम नींद के माध्यम से अपने शरीर के अंदर से तमाम तरह के टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं।
शोध में यह बात भी सामने आई है कि अच्छी नींद की अवस्था में हमारे शरीर की रोगों से लड़ने की प्रतिरोधी क्षमता काफी विकसित हो जाती है।
ऐसे में जो लोग यह कहते हैं कि उनकी तबीयत खराब है, उनके खराब स्वास्थय के पीछे कहीं ना कहीं खराब नींद भी एक कारण हो सकती है।
खराब नींद या फिर टुकड़ों में पूरी कई गई नींद के कारण शरीर में वसा, कोलोस्ट्रोल, कार्स्टिसोल और रक्तचाप बढ़ता है। इन सबसे दिल की बीमारियां होती हैं। ऐसे में अच्छी नींद के माध्यम से इन्हें खुद से दूर रखा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications