ब्राजील वाहन उद्योग में 11.2 अरब डॉलर का निवेश

साओ पाओलो, 2 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के वाहन उद्योग में वर्ष 2010 से 2012 तक के तीन वर्षो के दौरान 11.2 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा। पिछले तीन वर्षो के दौरान वाहन उद्योग में 8.1 अरब डॉलर की रकम का निवेश किया गया।

समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार ब्राजील के राष्ट्रीय वाहन एसोसिएशन के प्रमुख क्लेडोरविनो बेलिनी ने शनिवार को एक इंटरनेट पोर्टल वालोर ऑनलाइन पर कहा कि नई राशि का अर्थ है कि व्यापार के मालिकों को देश और वाहन उद्योग में भरोसा है।

यह पूछे जाने पर कि हर कंपनी द्वारा निवेश की गई रकम को कैसे तय किया जाएगा क्योंकि कुछ कंपनियां जहां नए उत्पादों के विकास को प्रमुखता देती हैं वहीं कुछ उत्पादन में वृद्धि कर रही हैं।

बिलिनी ने कहा कि विकासशील देशों में कारों की खपत वैश्विक दर से अधिक है। ब्राजील का वाहन उद्योग इन बाजारों में प्रवेश करके उत्पादन बढ़ा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+