बिहार में भालू के हमले में 11 घायल
पटना,1 मई (आईएएनएस)। बिहार के नवादा जिले में रूपो थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार सुबह एक भालू के हमले में लगभग 11 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नवादा के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) जेड़ हसन ने बताया, "सुबह चार बजे से लेकर छह बजे तक भालू रूपो थाना के चार गांवों से होकर गुजरा और उस दौरान जो भी सामने आया उस पर हमला कर दिया। इस हमले में कुल 11 लोगों के घायल होने की सूचना है जिसमें सबसे ज्यादा पांच लोग अमरपुर गांव के हैं। इस दौरान भालू ने तीन पालतू जानवरों को भी निशाना बनाया।"
हसन के मुताबिक सुबह होते ही भालू जैला गांव में पहुंचकर एक घर में घुस गया। यहां के लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर रखा है। वन विभाग का एक दल भालू को अपने कब्जे में करने की कोशिश कर रहा है।
इधर, भालू के हमले में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications