जमीन के लिए पुलिस ने मारी ससुर व साढु को गोली
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपर पुलिस अधीक्षक के वाहन पर तोड़ फोड़ की। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले पुलिस प्रशासन कांस्टेबल का बचाने का प्रयास कर रहा है।
प्राप्त समाचार के अनुसार इस कांस्टेबल का नाम ओमप्रकाश यादव है। उसका ससुराल कुशीनगर जनपद के नेवुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर लालाडिह टोला हैं। जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद यादव ने अपने सर्विस रिवाल्वर से अपने ससुर व साढु की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस अघीक्षक लव कुमार आईएएनएस को बताया, "आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश आरंभ कर दी गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications