ट्वेंटी-20 विश्व कप: संगकारा ने मलिंगा का बचाव किया
स्थानीय प्रोविडेंस स्टेडियम में श्रीलंकाई टीम ने कीवी टीम के सामने जीत के लिए 136 रनों का लक्ष्य रखा था और वह गेंदबाजी में भी हावी हो गई थी। मैच के आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 10 रन बनाने थे और गेंदबाजी का जिम्मा मलिंगा को सौंपा गया। परंतु कीवी बल्लेबाज नाथन मैक्लम ने आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को दो विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। उन्होंने महज छह गेंदों में 16 रन बनाए।
वेबसाइट 'ईएसपीएन स्टार डॉट कॉम' के अनुसार इस मैच के बाद संगकारा ने कहा, "मलिंगा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। वह दुर्भाग्यशाली रहे कि उनके आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर चौका पड़ गया।"
श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, "हमने पहले छह ओवरों में लय खो दी। यही मैच में निर्णायक साबित हो गया। हमें अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications