पाक में आत्मघाती धमाका, 7 मरे
सामाचार एजेंसी 'डीपीए' ने सुरक्षा बलों के हवाले से बताया है कि आतंकवादियों ने यह हमला घाटी के मिंगोरा इलाके के एक कपड़े के बाजार में किया। हमले में 12 लोग घायल हुए हैं।
जिला सैन्य कमांडर मेजर जनरल अशफाक नदीम ने पत्रकारों को बताया कि सैनिकों ने पूर्व में गिरफ्तार दो आतंकवादियों से मिली सूचना के आधार पर कपड़ा बाजार में छापामारी की। सैनिकों ने पहले तो एक बंदूकधारी आतंकवादी को मार गिराया लेकिन इसके साथ ही अन्य आतंकवादियों ने आत्मघाती हमला कर दिया।
उन्होंने कहा, "शुक्र था कि विस्फोट से पहले ही हमने पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications