बिहार में गर्मी से कुछ राहत के आसार
पूरे बिहार में पुरवा हवा चलने के कारण गर्मी से राहत मिली है लेकिन उमस से लोग परेशान हैं। पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35़.6 डिग्री सेल्सियस, गया में 41.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 34.6 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में आद्र्रता 51 प्रतिशत मापी गई। राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि पुरवा हवा के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा और कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना बरकरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications