दुश्मनों को सबक सिखाएंगे: ईरान

तेहरान, 1 मई (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने कहा है कि ईरान के पास दुश्मनों को सबक सिखाने की ताकत है।

ईरान की समाचार एजेंसी आईएसएनए के मुताबिक अहमदीनेजाद ने कहा, "आज ईरान दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है, हम सभी देशों को पसंद करते हैं और उनकी समृद्धि से हमें खुशी होती है। हालांकि हमारे पास अपने दुश्मनों को करारा जवाब देने की ताकत है।"

ईरान की खाड़ी में स्थित किश द्वीप में राष्ट्रीय ईरानी खाड़ी दिवस पर आयोजित एक समारोह में अहमदीनेजाद ने यह बात कही।

तेल भंडारों से समृद्ध ईरान के इस क्षेत्र में अमेरिका सहित कई देशों के लिए गहरी रुचि रही है।

अहमदीनेजाद ने अमेरिका का नाम लिए बिना कहा, "वे मध्य पूर्व पर प्रभुत्व कायम करना चाहते हैं, लेकिन हम बताना चाहते हैं कि वे अपने लक्ष्य में सफल नहीं हो पाए हैं और भविष्य में भी नही होंगे।"

अमेरिका ने ईरान के विवादित यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को रोकने की मांग के पूरा न होने की स्थिति में सैनिक कार्यवाही की संभावना से इंकार नहीं किया है। अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने ईरान पर परमाणु हथियार विकसित करने का आरोप लगाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+