वरुण जौनपुर में रैली को संबोधित करेंगे
भाजपा प्रवक्ता एच. एन. दीक्षित ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया, "गांधी रविवार को जौनपुर जिले के सुजानगंज शहर में एक जन सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह मंहगाई, राज्य सरकार में जारी भ्रष्टाचार के अलावा राज्य सरकार और केंद्र सरकार की आम जनता के खिलाफ नीतियों से जुड़े मसले उठाएंगे।"
उन्होंने बताया, "इस जन सभा में पार्टी के सांसदों और विधायकों के अलावा केंद्रीय नेतृत्व के वरिष्ठ नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।"
पीलीभीत के सांसद की पिछले दो महीनों में यह पांचवी जन सभा होगी। वरुण गांधी इससे पहले मुरादाबाद के संभल, सुल्तानपुर, बुलंदशहर के शिकारपुर और सहारनपुर में जन सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications