दिल्ली में जनगणना-2011 का काम शुरू

जनगणना के साथ ही देश के पहले राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को तैयार करने का काम भी शनिवार से ही शुरू हो गया।

उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा, "इस काम से प्रत्येक व्यक्ति को मदद मिलेगी। इसके तहत व्यापक पैमाने पर डाटा तैयार किया जाएगा जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिलेगा।"

देश की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील का नाम वर्ष 2011 की जनगणना में एक अप्रैल को दर्ज किया गया था। इसी दिन से जनगणना का काम शुरू किया गया था।

इस बार की जनगणना का काम दो चरणों में पूरा किया जाएगा। इसके तहत प्रथम चरण में घरों की सूची बनाई जाएगी जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। अगले एक साल के दौरान 25 लाख अधिकारी 7,000 से अधिक कस्बों और 600,000 गावों का दौरा कर इस जनगणना के काम को पूरा करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+