महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में साथ आए 35 एनजीओ
महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा में तो पारित हो गया था लेकिन इसे अभी लोकसभा से पारित कराया जाना बाकी है।
सेंटर फॉर सोशल रिसर्च की रंजना कुमारी ने कहा, "इस सार्वजनिक बैठक का उद्देश्य लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को पारित करने के लिए सांसदों पर दबाव डालने के लिए एक कार्य योजना तैयार करना है।"
उन्होंने बताया कि इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाएं शामिल होंगी। इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, राष्ट्रीय महिला अयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास के भी शामिल होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications