परमाणु करार से एनपीटी कमजोर नहीं : अमेरिका

अमेरिकी विदेश विभाग में हथियार नियंत्रण सहायक मंत्री एलेन तॉशेर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "हमें नहीं लगता कि भारत के साथ असैन्य परमाणु समझौते कर हमने एनपीटी को कमजोर कर दिया है।" उन्होंने यह बात सोमवार को होने वाले एनपीटी समीक्षा सम्मेलन से पूर्व संवाददाताओं को एक टेली-कांफ्रेंस में कही।

एनपीटी समीक्षा सम्मेलन में 180 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

एलेन ने कहा कि भारत के साथ असैन्य परमाणु समझौता पारदर्शी है। उन्होंने कहा कि समझौते के दौरान सुरक्षा और परमाणु अप्रसार जैसी चिंताओं को ध्यान में रखा गया है।

एलेन ने पाकिस्तान द्वारा एनपीटी एनपीटी में हस्ताक्षर नहीं करने पर अप्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान परमाणु सामग्री कटौती संधि के लिए बातचीत का मार्ग बंद कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+