बांग्लादेश में एनबीएफबी सरगना गिरफ्तार, भारत को सौंपा
शिलांग, 1 मई (आईएएनएस)। प्रतिबंधित संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनबीएफबी) के संस्थापक रंजन दायमेरी को कथित तौर पर बांग्लादेश में गिरफ्तार कर भारत को सौंप दिया गया है। भारत में वह बम विस्फोटों के सिलसिले में वांछित है।
एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मेघालय के दावकी में शुक्रवार रात बांग्लादेश रायफल्स ने दायमेरी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया। उसके बाद बीएसएफ ने उसे असम पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
मेघालय के पुलिस महानिदेशक एस. बी. काकाती ने आईएएनएस को बताया, "हां, हमें दायमेरी को बीएसएफ को सौंपे जाने की खबर मिली है लेकिन मुझे अब तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications