सत्संग में भगदड़, पाँच लोगों की मौत

शुक्रवार सुबह आई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि बीती रात लगभग 2 बजे डेरा सच्चा सौदा के सिरसा स्थित मुख्यालय में आयोजित सालाना समारोह के दौरान सत्संग में प्रसाद और उपहार बाँटे जा रहे थे, तभी अचानक आँधी आने से लोगों में भगदड़ मच गई। वे बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगे।
सिरसा के पुलिस अधीक्षक सतेंदर कुमार ने भी हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में शुक्रवार सुबह धार्मिक संप्रदाय डेरा सच्चा सौदा के मुख्यायल में मची भगदड़ में पाँच महिलाओं की मौत हो गई।
मुख्यालय में देश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों की तादाद में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी पहुँचे थे। सत्संग का यह सालाना कार्यक्रम था, जिसमें समुदाय की परंपरा के मुताबिक प्रसाद के साथ तोहफे भी वितरित किए जाते हैं।
मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि हादसे की जानकारी लोगों को उस वक्त मिली, जब भगदड़ में मृत पाँचों महिलाओं के शव अस्पताल पहुँचे। उससे पहले डेरा सच्चा सौदा के प्रबंधन ने कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी ।












Click it and Unblock the Notifications