पाकिस्तान ने भारतीय सीमा से हटाए 100,000 सैनिक : पेंटागन
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की पश्चिमी सीमा से सटे इलाके से पाकिस्तानी सेना के 100,000 से अधिक जवानों को हटाया गया है। घरेलू आतंकवादियों को खतरा मानते हुए सेना द्वारा यह अभूतपूर्व तैनाती की गई है।
अफगानिस्तान की स्थिरता और सुरक्षा के मसले पर तैयार की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में पाकिस्तान में तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 130,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे सबसे बड़े अभियान में पाकिस्तानी सेना के 130,000 सैनिकों को पाकिस्तान के पश्चिमी सीमा पर तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications