मुशर्रफ की सुरक्षा वापस लेगा ब्रिटेन
लंदन, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन की सरकार ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की सुरक्षा और अन्य सुविधाओं को वापस लेने का फैसला किया है।
यह फैसला संयुक्त राष्ट्र की बेनजीर भुट्टो हत्याकांड की जांच रिपोर्ट के बाद लिया गया जिसमें कहा गया है कि उनकी (बेनजीर) सुरक्षा व्यवस्था में खामी बरती गई। इस हत्याकांड के दौरान मुशर्रफ ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे।
ऑनलाइन न्यूज एजेंसी की सोमवार की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश सरकार ने मुशर्रफ को दी गई सुरक्षा समेत अन्य सुविधाएं वापस लेने का निर्णय लिया है। मुशर्रफ को उनकी सुरक्षा के लिए एक विशेष वाहन दिया गया है।
सरकार ने उनके सुरक्षाकर्मियों का वीजा बढ़ाने से भी इंकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के एसएसजी कमांडो मुशर्रफ की सुरक्षा के लिए ब्रिटेन में उनके साथ रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications