तमिलनाडु में बंद का मिलाजुला असर
अधिकांश इलाकों में दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान अन्य दिनों की तरह खुले रहे। वहीं करुर, गोबीचेट्टीपालयम और माइलादुथुड़ी जिलों में बंद का आंशिक असर देखा गया।
परिवहन व्यवस्था पर बंद का असर नहीं पड़ा। दक्षिण रेलवे के प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "रेल सेवा पर बंद का असर नहीं देखा गया। सभी कुछ सामान्य है।"
बंद के मद्देनजर राज्य सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। विभिन्न जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications