क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

उत्तर भारत में तापमान में वृद्धि (लीड-1)

By Staff
Google Oneindia News

आईएमडी ने कहा कि बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, विदर्भ, तेलंगाना, उड़ीसा के तटीय इलाकों और राजस्थान में गर्मी का कहर जारी रहेगा। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

पिछले 24 घंटों में देश में सबसे गर्म स्थान ब्रह्मपुरी (महाराष्ट्र) रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य थोड़ा अधिक था।

रविवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

आईएमडी के अनुसार सोमवार को आसमान साफ रहेगा लेकिन कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चल सकती है।

उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान वाराणसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान झांसी का अधिकतम तापमान 44.0, बलिया का 44.0, इलाहाबाद का 42.8, कानपुर का 42.5, आगरा का 41.8 और लखनऊ का 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

लखनऊ में मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिलेगी।

मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का जोर बना हुआ है। अधिकांश इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस बना हुआ हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X