पार्टी ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया : कांग्रेस
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने कहा कि कांग्रेस ने अपना एक वरिष्ठ नेता खो दिया है। वह बेहद अनुशासित नेता थीं और पार्टी कार्यकर्ताओं में अनुशासन लाने के लिए उन्होंने काफी काम किया।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा, "वह एक दूरदर्शी नेता थीं। आम आदमी के कल्याण के लिए हमेशा उन्होंने अपना योगदान दिया। वह सभी कांग्रेसजनों के लिए माता के समान थी और उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।"
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे ने कहा वह एक ऐसी वरिष्ठ नेता थीं और उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया। कार्यकर्ताओं को उनकी कमी खलेगी।
महाराष्ट्र के राज्यपाल के.शंकरनारायण ने अपने संदेश में कहा कि प्रभा राव का जाना वास्तव में काफी चौंकाने वाला है। राव के बारे में उन्होंने कहा कि वह एक सम्मानित नेता थी और महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य में तीन दशक तक विद्यमान रहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।