क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

राजस्थान ने 12 बरस में खोए 4 राज्यपाल

By Staff
Google Oneindia News

राव ने 25 जनवरी 2010 को राजस्थान के राज्यपाल का पदभार संभाला था। उन्हें एस.के.सिंह के निधन के बाद राज्यपाल नियुक्त किया गया था। सिंह का लंबी बीमारी के बाद एक दिसंबर 2009 को नई दिल्ली में निधन हुआ था।

सिंह से पहले निर्मल चंद जैन का पद पर रहते हुए निधन हुआ था। वह 75 वर्ष के थे। राव, सिंह और जैन के अलावा 24 मई 1998 को पद पर रहते हुए दरबारा सिंह की मौत हुई थी। उन्हें एक मई 1998 को राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

राव का सोमवार को नई दिल्ली में निधन हुआ। वह दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस में सुबह करीब 11 बजे शौचालय में फिसलकर गिर गईं, जिसके बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचाया गया। राजस्थान सरकार के संयुक्त निदेशक (सूचना) जी.एन.भट ने बताया कि एम्स में चिकित्सकों ने राव को 12.30 बजे मृत घोषित कर दिया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैबिनेट की बैठक में राव के निधन पर शोक व्यक्त किया। उसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए। राज्य सरकार ने सोमवार को आधे दिन का अवकाश और सात दिन का राजकीय शोक घोषित

किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X