बीसीसीआई की मुंबई में अहम बैठक

बीसीसीआई की मुंबई में अहम बैठक

इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक से पहले भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड की आज एक महत्वपूर्ण बैठक मुंबई में हो रही है.

इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़े विवादों पर कमिश्नर ललित मोदी को 26 अप्रैल को होने वाली गवर्निंग काउंसिल में अपनी सफाई पेश करने आना था लेकिन अभी ये भी साफ़ नहीं है कि वो काउंसिल की बैठक में आएंगे.

आईपीएल की कोच्चि टीम को लेकर उपजे विवाद के बाद इसमें कई और विवाद जुड़ गए हैं जिसके बाद मोदी के इस्तीफ़े की मांग भी उठी है.

हालांकि मोदी ने शनिवार को ट्विटर पर संदेश दिया कि वो इस्तीफ़ा नहीं देंगे और साथ ही आईपीएल में घोटाला करने वाले लोगों के नाम भी फाइनल मैच के बाद उजागर कर देंगे.

आज मुंबई में हो रही बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष शशांक मनोहर, सचिव एन श्रीनिवासन, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी और आईपीएल उप प्रमुख निरंजन शाह हिस्सा ले रहे हैं.

अभी तक की जानकारी के अनुसार सोमवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक होनी है लेकिन मोदी यह बैठक बुलाए जाने को भी कोर्ट में चुनौती दे चुके हैं.

समाचार माध्यमों में मोदी के इस्तीफ़े की अफवाह ज़ोरों पर है और माना जा रहा है कि बोर्ड की बैठक में इसी पर चर्चा होगी.

उल्लेखनीय है कि आईपीएल को लेकर चल रहे विवाद में लगभग सभी टीमों के कार्यालयों पर आयकर विभाग ने छापे मारे हैं और पूछताछ की है.

जहां संसद में इस मामले में जेपीसी जांच की मांग उठी वहीं आईपीएल की टीमों ने ललित मोदी का बचाव किया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+