सानिया-शोएब को गिलानी ने दिया रात्रिभोज
इस्लामाबाद, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने नवविवाहित पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया।
आनलाइन न्यूज एजेंसी के मुताबिक रात्रिभोज का आयोजन शुक्रवार को किया गया। भोज में दंपति के साथ सानिया की मां नसीमा मिर्जा भी शामिल हुईं।
गिलानी ने नवविवाहित जोड़े को अपनी बधाई दी और उपहार प्रदान किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications