रूस में 50 मछुआरे बचाए गए
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक बचाव दल को रविवार दोपहर बर्फ की चट्टान खिसकने की घटना के बारे में जानकारी मिली। घटना के वक्त वहां करीब 100 मछुआरे मौजूद थे।
आपातकालीन विभाग के मुताबिक घटना के समय लगभग 40 मछुआरे किनारे पर पहुंचने में सफल हो गए थे जिन्हें बचावकर्मियों ने नाव का प्रयोग कर बचाया।
उल्लेखनीय है कि रूस की यह प्रसिद्व झील मछली पकड़ने के लिहाज से काफी लोकप्रिय है। इस झील में मछली पकड़ने के दौरान प्राय: कठिनाइयों में फंसे मछुआरों को बचावकर्मियों द्वारा ही निकाला जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications