अमेरिका में तूफान, 7 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार समुद्री तूफान की रफ्तार 240 किलोमीटर प्रतिघंटा रिकार्ड किया गया था। मिसिसिपी के आपातकाल प्रबंधन सेवा के अधिकारी ग्रेग फ्लाइन ने कहा कि तूफान से भारी नुकसान हुआ है।
मिसिसिपी और लूइसियाना में शनिवार को तूफान आया था। तूफान अब अलाबामा की ओर बढ़ चुका है। तूफान की वजह से दोनों प्रांतों में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। तूफान की चपेट में आने से 12 से अधिक लोग घायल भी हुए।
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने चेतावनी दी है कि 'खतरनाक स्थिति' अभी भी बनी हुई है, इसलिए सभी सावधानी बरतें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications