दिल्ली में राहत के बाद बढ़ेगी गर्मी (लीड-1)
राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री अधिक है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से दो डिग्री अधिक है। हमारा अनुमान है कि सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।"
दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग ने सोमवार को इसे 27 डिग्री के करीब रहने के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग ने कहा, "पिछले हफ्ते तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। तुलनात्मक तौर इस सप्ताह गर्मी कम रही। आसमान साफ रहेगा और अगले दो दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications