इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 11.30 लाख छात्र
इस परीक्षा को आयोजित करने वाली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कहा, "पूरे देश और विदेश में रविवार को वर्ष 2010 में नौवां अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सफलता पूर्वक आयोजित किया गया।"
केंद्रीय स्कूलों ने दावा किया गया है कि किसी भी संस्था द्वारा कराई गई यह सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है।
बोर्ड के मुताबिक बी.ई, बी.टेक, बी आर्किटेक्च र, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य संस्थानों में शामिल होने के लिए लाखों प्रतिभागी इस परीक्षा में शामिल हुए।
देश के 86 शहरों के 1,623 परीक्षा केंद्रों पर 11 लाख 30 हजार प्रतिभागियों ने इस परीक्षा में शामिल हुए। पूरे देश के अलावा दुबई और रियाद में भी प्रवेश परीक्षा का अयोजन किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications