आईपीएल मामले में माकपा ने सरकार पर हमला बोला
माकपा के बंगाली मुखपत्र 'गनाशक्ति' के संपादकीय में कहा गया है कि पिछले तीन साल से केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। लोगों के दबाव के बाद आयकर विभाग और वित्तीय निगरानी एजेंसियां इस मामले में सक्रिय हुई हैं।
मुखपत्र में आरोप लगाया गया है कि पहले चरण के दौरान सरकार और राजनीतिक हस्तियों के कम हस्तक्षेप की वजह से अनियमितताएं कम थीं। लेकिन दूसरे चरण में टेलीविजन अधिकारों को लेकर अवैध करारों की बातें सामने आईं। इस दौरान 400 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन के आरोप भी लगाए गए थे।
माकपा ने इस पूरे मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेएसी) बनाने की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications