फोन टेपिंग पर विपक्ष मांगेगा प्रधानमंत्री से जवाब
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "फोन टेपिंग के ताजा विवाद से आपातकाल की याद आती है। यह बहुत ही गंभीर मामला है।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर संसद में बयान देना चाहिए और साथ ही संयुक्त संसदीय समिति से इसकी जांच कराई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा सोमवार को संसद के दोनों सदनों में प्रश्नकाल स्थगित करने का नोटिस देकर फोन टेपिंग मामले पर चर्चा कराने की मांग करेगी।
लोकसभा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता बासुदेव आचार्य ने कहा, "पार्टी इस मसले पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग करेगी। इसलिए प्रश्नकाल स्थगित कर इस पर चर्चा होना चाहिए। मैं प्रधानमंत्री से बयान देने की मांग करूंगा।"
इंडो-एशिन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications