अगले 48 घंटों में तापमान में खास बदलाव नहीं
मौसम विभाग के अनुसार अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, में व्यापक बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। इसके अलावा नागालैण्ड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश की संभावना है। उत्तराखण्ड में अगले 24 घंटे के दौरान तथा हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश के अनुमान हैं।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी आ सकती है और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
हिमालय से लगे पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में, सिक्किम, केरल और तटीय कर्नाटक में छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि झारखण्ड, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और अंडमान एवं नीकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक के दूरवर्ती हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान पहले छिटपुट बारिश तथा बाद में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार देश के बाकी हिस्सों में मौसम सूखा बना रहेगा।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि उत्तर पूर्वी राज्यों और पश्चिम बंगाल व सिक्किम, बिहार तथा झारखण्ड में अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications