अमिताभ के प्रस्तावित श्रीलंका दौरे का विरोध
प्रदर्शनकारियों के प्रवक्ता सी.राजेंद्रन ने आईएनएस को बताया, "हम उनसे आग्रह करते हैं कि वे कोलंबो में आयोजित इस समारोह में हिस्सा न लें। महिंदा राजपक्षे सरकार द्वारा श्रीलंका में तमिल लोग युद्ध अपराधों और अत्याचार के शिकार हुए हैं।"
प्रदर्शनकारियों ने बच्चन के प्रतीक्षा बंगले से जलसा बंगले तक मार्च किया। वहां एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे और आईआईएफए के दो अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे तमिलों की भावनाओं के बारे में आईआईएफए के गवर्निग बोर्ड को अवगत करा देंगे और इस मामले में कोई उचित निर्णय लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications