आईपीएल को यमुना से ज्यादा सफाई की जरूरत : श्री श्री रविशंकर
यमुना की सफाई की महती जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने वाले रविशंकर ने कहा कि आईपीएल में शीर्ष राजनीतिज्ञों, व्यवसायियों, बॉलीवुड सितारों और खेल प्रशासकों के प्रवेश ने इस आयोजन की आत्मा को मैला कर दिया है।
'द आर्ट ऑफ लीविंग फाउंडेशन' के संस्थापक रविशंकर ने कहा कि आईपीएल को यमुना से अधिक सफाई की जरूरत है क्योंकि इसकी आत्मा मैली हो गई है।
बकौल रविशंकर, "खेल को हल्का, हंसी प्रधान और मनोरंजक होना चाहिए। जब इसमें व्यापार का प्रवेश होता है, तब इसकी आत्मा मर जाती है। आईपीएल को मैला कर दिया गया है। इसकी सफाई की जरूरत है। इसके लिए यमुना के लिए जारी प्रयास से अधिक प्रयास करना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications