एयरटेल वर्ल्ड सिम से रोमिंग पर 85 प्रतिशत की बचत
भारती एयरटेल के विपणन निदेशक शिरीष जोशी ने एक बयान में कहा, "इससे विदेश जाने वाला यात्री अपना पुराना स्थानीय नंबर बनाए रखने के साथ ही एयरटेल के भारतीय नंबर पर की गई कॉल को एयरटेल वर्ल्ड सिम पर फॉरवर्ड कर सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि इसकी लागत अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग का केवल मामूली हिस्सा होगी और अंतर्राष्ट्रीय कॉल पर ग्राहकों के खर्च में 85 प्रतिशत तक बचत होगी।
उन्होंने कहा कि इससे विदेशों की यात्रा करने वाले करीब एक करोड़ भारतीयों को फायदा होगा।
एयरटेल वर्ल्ड सिम से केवल एक ही मोबाइल नंबर 190 देशों में काम करेगा। आरंभ में यह सिम पहले केवल दिल्ली में उपलब्ध होगा और बाद में पूरे देश के ग्राहकों को बेचा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications