चॉकलेट की दीवानी हैं ब्रिटिश महिलाएं
वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 23 लाख महिलाओं ने स्वीकार किया है कि वे दिन में तीन-तीन दफे चॉकलेट खाना पसंद करती हैं।
एक-तिहाई महिलाओं ने कहा कि वे दिन में चॉकलेट के बारे में सोचा करती हैं जबकि सिर्फ 18 प्रतिशत ने स्वीकार किया कि वे सेक्स के बारे में सोचती हैं।
इसके उलट, 10 में से छह पुरुष दिन में ज्यादातर वक्त सेक्स के बारे में सोचते हैं जबकि सिर्फ 11 प्रतिशत ने माना कि वे चॉकलेट के बारे में सपने देखा करते हैं।
पांच में से एक महिला ने यहां तक कहा कि चॉकलेट के कारण वह अपने यौन जीवन को हमेशा के लिए अलविदा कहने के लिए तैयार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications