पानी के लिए गांवों का रुख कर रहे हैं भालू
गांवों में भालुओं का प्रवेश रोकने के लिए वन विभाग ने तो लोहियानगढ़ में 800 मीटर लंबी दीवार के निर्माण का काम प्रारंभ कर दिया है।
जालोर जिले के जसवंतपुरा इलाके में बड़ी संख्या में भालू, जंगली सुअर और बंदर रहते हैं।
वन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि भालुओं को गांवों में प्रवेश करने से रोकने के लिए 800 मीटर लंबी और पांच मीटर ऊंची दीवार बनाई जा रही है।
जसवंतपुरा के निवासी जगत राम का कहना है कि गांव में प्राय: भालू प्रवेश करते रहते हैं। लोगों का जीवन खतरे में पड़ा हुआ था। उम्मीद है कि दीवार बन जाने के बाद गांव वालों को मदद मिलेगी।
अभी तक भालुओं के गावों में प्रवेश करने से किसी तरह के नुकसान का समाचार नहीं है।
वन विभाग के अधिकारी के मुताबिक दीवार बनाने में 27 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं और इसके निर्माण का काम इस वर्ष पूरा हो जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ वन्यजीवों की प्यास बुझाने के लिए वन विभाग की तरफ से जंगल क्षेत्र में पानी के संरक्षित स्रोतों का भी निर्माण कराया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications