नेपाल की 29 लड़कियों के लिए मुसीबत बना मासिक धर्म

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि एक सप्ताह पहले ईरान के एक धार्मिक नेता ने कहा था कि महिलाएं इन दिनों बदन उघाड़ू कपड़े पहनने लगी हैं और इस कारण भगवान नाराज हो गए हैं। नेता के मुताबिक इसी कारण भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं।

नेपाल में लड़कियों को स्कूल से निकाले जाने की यह सनसनीखेज घटना काफी हद तक ईरानी धार्मिक नेता के इसी बयान का नतीजा माना जा सकता है क्योंकि स्कूल से निकाले जाते वक्त प्रशासन ने कहा था कि इन लड़कियों ने 'भगवान को नाराज' किया है।

नेपाल की यह घटना दोती जिले के सिद्धेश्वर उच्च माध्यमिक स्कूल की है। यह जिला नेपाल के सुदूर पश्चिम में ्िस्थत है। नेपाली समाचार पत्र 'नया पत्रिका' ने खबर दी है कि स्कूल प्रशासन ने कहा है कि इन लड़कियों को स्कूल से इसलिए निकाला जा रहा है क्योंकि उनका मासिक धर्म शुरू हो गया है।

इस संबंध में छात्रावास के वार्डन ने जो कथित बयान दिया है उसके मुताबिक, "इन लड़कियों के कारण भगवान नाराज हो गए हैं और यही कारण है कि उसका असर छात्रावास में रहने वाली दूसरी लड़कियों पर दिख रहा है। वे हीस्टिरिया जैसी बीमारी से ग्रसित दिखाई दे रही हैं।"

नेपाल में मासिक धर्म के दौरान आज भी महिलाओं को किसी अलग घर या कमरे में रहना पड़ता है। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को अपवित्र समझा जाता है। कई परिवारों में आज भी महिलाओं को इस दौरान झोपड़ी में रखा जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+