कबाड़ बजार में 2 हफ्ते में 4 बार भड़की आग (लीड-1)

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली में शनिवार को मुंडका कबाड़ बाजार में आग लग गई। इसके साथ ही इस इलाके में पिछले दो हफ्ते में आग भड़कने की यह चौथी घटना है। अग्निशमन विभाग ने इन घटनाओं की जांच कराने की मांग की है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया, "घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए 26 दमकल वाहन रवाना किए गए। आग पर काबू पाने में दो घंटे से अधिक का समय लगा। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।"

उल्लेखनीय है कि गत 11 और 13 अप्रैल को मुंडका प्लास्टिक कबाड़ बजार में आग भड़क उठी थी। इसके अलावा 14 अप्रैल को दो गोदामों में आग लगने से करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर खाक गई थी।

डीएफएस के निदेशक आर. सी. शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि इस तरह से आग लगने की घटनाओं को देखकर लगता है कि इसे जानबूझ कर अंजाम दिया गया है।

उन्होंने इस मामले में पुलिस जांच की मांग की।

शर्मा ने कहा, "मैं इन आग की घटनाओं में पुलिस जांच चाहता हूं। मैं सोमवार को अपनी रिपोर्ट पुलिस विभाग का भेज दूंगा।"

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,"आग भड़कने की इन घटनाओं के देखकर कुछ आशंका पैदा हो रही है। हम डीएफएस की रिपोर्ट आने पर जरूर कार्रवाई करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+