गाजा में विस्फोट, हमास सदस्य मारा गया
गाजा, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। फिलीस्तीन के गाजा शहर में शुक्रवार रात हुए विस्फोट में स्थानीय संगठन हमास का एक सदस्य मारा गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह विस्फोट जेतून इलाके में हुआ। पत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौके पर हमास सदस्य का शव मिला।
चिकित्साकर्मियों ने बताया कि विस्फोट में मारे गए हमास कार्यकर्ता का नाम अहमद अल-हजीन है। विस्फोट एक इमारत के भीतर हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications