इंडोनेशिया में भूकंप
समाचार एजेंसी डीपीए ने मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (बीएमजी) के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तरी मालुकू प्रांत से 155 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में था।
भूकंप से जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है। बीएमजी ने कहा कि भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं है।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष सितंबर में इंडोनेशिया के पश्चिमी तट पर स्थित सुमात्रा में भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे, जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications