असम: बाढ़ से एक लाख लोग विस्थापित
गुवाहाटी। असम के लखीमपुर जिले में तेज बारिश के बाद आई बाढ़ की वजह से करीब 100 गावों के 100,000 लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। जिले के एक अधिकारी ने बताया, "अभी तक बाढ़ की वजह से स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। बाढ़ की वजह से 50 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं।"
असम के मुख्य शहर गुवहाटी से लगभग 400 किलोमीटर पूर्व दिशा में 100,000 लोग विस्थापित हुए हैं। अधिकारी ने बताया, "बाढ़ से प्रभावित लोगों ने रेलवे प्लेटफार्मो, रेल की पटरियों, सरकारी स्कूलों और कार्यालयों में शरण ले रखी है।" बाढ़ की वजह से कच्चे मकान बहुत बड़ी संख्या में ढह गए हैं।
केंद्रीय जल आयोग की तरफ से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र और इसकी सहायक नदियां कम से कम छह जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उल्लेखनीय है कि 2,906 किलोमीटर लंबी ब्रह्मपुत्र नदी एशिया की बड़ी नदियों में से एक है। इस नदी का 1,625 किलोमीटर भाग चीन के तिब्बत क्षेत्र में तथा 918 किलोमीटर भारत में है, जबकि शेष 363 किलोमीटर बांग्लादेश में है।













Click it and Unblock the Notifications