देश का पहला गो अभयारण्य शाजापुर में बनेगा : शिवराज
गो-पालन एवं पशु संबर्धन बोर्ड द्वारा आयोजित गो ग्राम महोत्सव में चौहान ने शुक्रवार को कहा कि गो माता को बचाने पर ही देश बचेगा। उनकी सरकार गोशालाओं को अनुदान दे रही है जरूरत पड़ी तो अनुदान राशि में बढोतरी की जाएगी।
उन्होंने गोशालाओं के संचालकों, सेवकों आदि से आह्वान किया कि वे गोशालाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए काम करें। ऐसा करने के लिए जरूरी है कि गोबर और गोमूत्र का विपणन किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि जैविक खेती वर्तमान समय की मांग है और गोबर व गौमूत्र इसमें सहायक है।
पशुपालन मंत्री अजय विश्नोई ने बताया कि गोवंश संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों का ही नतीजा है कि प्रदेश में गौवंश मे 20 लाख की वृद्घि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications