राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार कर स्थगित
नई दिल्ली। भाजपा के राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल बाल्मिकी के निधन के कारण बुधवार को सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। बाल्मिकी राजस्थान से भाजपा के टिकट पर अप्रैल 2006 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।
सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर राज्यसभा के सभापति डा. हामिद अंसारी ने सदस्यों का बाल्मिकी के निधन की सूचना दी। इसके बाद पूरे सदन ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सभापति ने कहा, "देश ने एक सक्षम सांसद और प्रतिबद्ध सामाजिक कार्यकर्ता खो दिया।" दिवंगत नेता की याद में सदन ने दो मिनट का मौन रखा फिर सदन की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी सदन में मौजूद थे।













Click it and Unblock the Notifications