प्रीति जिंटा, नेस वाडिया के खिलाफ नोटिस जारी
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जसबीर सिंह सिधू ने 'केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड' के चार मालिकों के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चण्डीगढ़ के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) ने इस बारे में मामला दर्ज करवाया था।
याचिका में 'आरओसी' ने आरोप लगाया है कि कंपनी की मार्च 2008 में स्थापना हुई थी। इसकी पहली आम बैठक सितंबर 2009 में हुई। इसके बाद 60 दिनों के भीतर इसे रिटर्न दाखिल करना चाहिए लेकिन कंपनी अभी तक कोई रिजर्ट नहीं भरा है।
अभियोजन पक्ष के वकील ने बताया कि कंपनी ने अपने कारोबार का विवरण मुहैया नहीं कराया है। अदालत ने कंपनी के मालिकों के खिलाफ नोटिश जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications