देवास में बस पलटी, 3 की मौत और 33 घायल
कन्नौद थाने से मिली जानकारी के अनुसार बस कन्नौद से बावड़ीखेड़ा जा रही थी तभी उसका कपलाई मोड़ पर संतुलन बिगड़ा गया और वह पलट गई। इस दुर्घटना में भागीरथ (70 वर्ष), केसर बाई (60 वर्ष) और अर्जुन सिंह (46 वर्ष) की मौत हो गई जबकि 33 यात्री घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है जिन्हें उपचार के लिए इंदौर भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications