पाकिस्तान को अभी काफी कुछ करना है : कृष्णा
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने मंगलवार को कहा है कि भारत की आतंक संबंधी मुख्य चिंता को दूर करने के लिए पाकिस्तान को अभी काफी कुछ करना है।
विदेश मंत्रालय के लिए अनुदान संबंधी मांग पर चर्चा के बाद कृष्णा ने लोकसभा में कहा, "पाकिस्तान के साथ मुख्य चिंता आतंकवाद के शमन और उसकी समाप्ति में निहित है। हम चाहते हैं कि पाकिस्तान इस मोर्चे पर अभी बहुत कुछ करे।"
कृष्णा ने कहा कि कई स्तरों पर पाकिस्तान को इस बारे में अवगत कराया जा चुका है कि जब तक पाकिस्तान आतंक के प्रश्न को हल नहीं कर लेता तब तक भारत उसके साथ समग्र वार्ता बहाल नहीं करेगा।
कृष्णा ने सदन को याद दिलाया कि नवंबर 2008 में पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते आए आतंकियों द्वारा मुंबई में किए गए हमले के बाद से इस्लामाबाद के साथ समग्र वार्ता निलंबित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications