नीतीश कुमार भी ब्लागर परिवार में शामिल

मुख्यमंत्री ने अपने ब्लाग में सोमवार को कहा है कि पिछले तीन वर्ष में इस योजना पर कुल 174़ 36 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। उन्होंने दावा किया है कि इस योजना से न सिर्फ बीच में पढ़ाई छोड़ने की प्रवृत्ति खत्म हो रही है बल्कि महिला सशक्तीकरण में भी इसका बड़ा योगदान है।
पढ़ें- नितीश के ब्लॉग पर एक दिन में 300 कमेंट्स
उन्होंने ब्लाग के माध्यम से यह खुलासा किया है कि इस योजना की परिकल्पना वर्ष 2006 में की थी। उन्होंने कहा कि उस समय पटना जिला प्रशासन के एक कार्यक्रम में गया था और वहां बच्चों को साइकिल देना था इसी के बाद उन्होंने अधिकारियों की बैठक बुलाई और यह योजना लागू की। उल्लेखनीय है कि राज्य में दसवीं कक्षा तक की सभी छात्राओं को साइकिल देने की योजना थी अब इस योजना में छात्रों को भी शामिल कर लिया गया है।
इधर, भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद संजय झा ने मंगलवार को बताया कि इसे बनाने में किसी सरकारी विभाग की मदद नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि ब्लाग से जुड़ने से मुख्यमंत्री का संपर्क सीधे लोगों से हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications