सोमाली लुटेरों ने 3 थाई पोत अगवा किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यूरोपीय संघ की नौसेना ने मंगलवार को कहा है कि सोमाली जल क्षेत्र में भारी अंतर्राष्ट्रीय चौकसी के बाद भी लुटेरों पर कोई असर नहीं पड़ा है। इसके बदले वे हिंद महासागर की ओर भी पांव फैला रहे हैं।
यूरोपीय संघ के लूट निरोधी बल, ईयू नवफॉर ने एक बयान में कहा है कि एमवी प्रांतालय 11, एमवी प्रांतालय 12 और एमवी प्रांतालय 14 जैसी नौकाएं थाईलैंड की कंपनी, पीटी इंटरफिशरी लिमिटेड से संबद्ध हैं। इन सभी को रविवार को अगवा कर लिया गया।
ईयू नवफॉर ने कहा है कि चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और नौकाएं सोमाली तट की ओर बढ़ रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications